Search This Blog

Showing posts with label सौदा. Show all posts
Showing posts with label सौदा. Show all posts

Wednesday, February 25, 2009

सौदा

करे सौदा इस जहाँ का हम तुम
आसमान तुम्हारा , ज़मीन हमारी
फूल तुम्हारे , खुशबू हमारी
सितारे तुम्हारे , झिलमिलाहट हमारी
चाँद तुम्हारा , चांदनी हमारी
सूरज तुम्हारा , रौशनी हमारी
सागर तुम्हारा , लहरें हमारी
पंछी तुम्हारे , उड़ान हमारी
बादल तुम्हारे , गर्जन हमारी
खुशियाँ तुम्हारी , दुःख दर्द हमारे
सब कुछ तुम्हारा , तुम हमारे